नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है|मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि,''Corona की आड़ में PPE Kit ख़रीद में बड़ा Corruption| असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमाने अपनी Wife की Company को सरकारी ख़रीद के ठेके दिए, ₹600 की PPE Kit ₹990 में अपने बेटे के Partner की कंपनियों को भी सरकारी ख़रीद के ठेके दिए|
मनीष सिसोदिया ने कहा कि,तब सरकार अन्य कम्पनियों से 600 रुपए में पीपीई किट खरीदती थी, लेकिन उनकी पत्नी को 990 रुपए प्रति किट की खरीद का ठेका दिया गया| ₹600 की PPE Kit ₹990 में...
Assam CM Himant Biswa Sarma ने ₹600 की PPE Kit का दूसरा ठेका:
अपने बेटे के Business Partner की Company को ₹1680/Pc. में, और
अपनी पत्नी के पार्टनर की कंपनी को ₹2205/Pc. में दिया
ये भ्रष्टाचार है कि नहीं है?
मनीष सिसोदिया ने कहा कि, अपने बेटे के पार्टनर की कम्पनियों जीआरडी फार्माश्युटिकल और मेरीटाइम हेल्थकेयर को भी ठेका दिया गया, इन्हें भी 600 की जगह 990 रुपए प्रति किट के हिसाब से ठेका दिया गया| पत्नी की कम्पनी ने पूरी सप्लाई नहीं की, बेटे के पार्टनर की कम्पनियों ने भी सप्लाई नहीं की, लेकिन उसके बावजूद पार्टनर की कम्पनियों को दोबारा ठेका दिया गया, और वो भी इसबार 1680 रुपए प्रति किट के हिसाब से|
पेपर देखते हुए सिसोदिया ने कहा कि,'' हिमंत बिस्वा सरमा जी! यह रहा आपकी पत्नी की JCB इंडस्ट्रीज के नाम 990/- प्रति किट के हिसाब से 5000 किट ख़रीदने का contract… बताइए क्या यह काग़ज़ झूँठा है? क्या स्वास्थ्यमंत्री रहते अपनी पत्नी की कम्पनी को बिना टेंडर purchase order देना भ्रष्टाचार नहीं है?