मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने 9 घंटे की पूछताछ, कल फिर बुलाया

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल फिर से नेशनल हेराल्ड जांच मामले में शामिल होने के लिए कहा गया है| नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज, सोमवार…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने 9 घंटे की पूछताछ, कल फिर बुलाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने 9 घंटे की पूछताछ, कल फिर बुलाया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल फिर से नेशनल हेराल्ड जांच मामले में शामिल होने के लिए कहा गया है| नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज, सोमवार को 9 घंटे से ज्यादा पूछताछ की | इससे पहले सोमवार सुबह ED ने  कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे लंच ब्रेक हुआ। 



इसके बाद वे प्रियंका गांधी के साथ सीधे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। करीब 40 मिनट बाद राहुल वापस ED के दफ्तर लौटे। इसके बाद उनसे दोबारा पूछताछ शुरू हुई। इसी मामले में  कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए को 23 जून ने बुलाया है|



उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''एक बड़ा सवाल है, Rahul Gandhi जी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, आखिर पूछताछ की एक समयावधि क्या होनी चाहिए? आपने दो सत्रों में राहुल गांधी जी से पूछताछ की और इस समय रात के 10 बजने जा रहे हैं| सुबह आपने उनको 10:30 बजे सम्मन कर दिया था तो आप लगातार कितनी देर एक व्यक्ति से पूछताछ कर सकते हैं! 



कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''क्या इंप्रेशन आप इतने पूछताछ के आधार पर देना चाहते हैं? यदि यह सरकार की ज्यादती का प्रतीक नहीं है, तो मैं समझता हूं कोई भी जांच एजेंसी, किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया और इतनी देर उसके नागरिक अधिकार का हनन नहीं कर सकती है और न करने की हिम्मत कर सकती है, यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है! जितना आप राहुल गांधी जी को परेशान करेंगे, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे, उतने ही वह मजबूत होकर के उभर करके सामने आएंगे इस बात को भाजपा को ध्यान में रखना चाहिए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।