मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ईडी ने 5वें दिन राहुल गांधी से 12 घंटे की पूछताछ

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने मंगलवार को पांचवें दिन भी पूछताछ की| नेशनल हेराल्ड मामले में पांचवें दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्…

ईडी ने 5वें दिन राहुल गांधी से 12 घंटे की पूछताछ
ईडी ने 5वें दिन राहुल गांधी से 12 घंटे की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने मंगलवार को पांचवें दिन भी पूछताछ की| नेशनल हेराल्ड मामले में पांचवें दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से रवाना हुए। राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय से रात साढ़े 12 बजे के बाद निकले| 



आज, मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से पहले राउंड में करीब 10 घंटे बिना ब्रेक के पूछताछ की|  कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 12 घंटे से अधिक पूछताछ की गई। फिलहाल अब राहुल गांधी से बुधवार को पूछताछ नहीं की जाएगी।



मंगलवार सुबह से लगातार 10 घंटे की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को शाम करीब सवा 8 बजे के आसपास 30 मिनट का ब्रेक मिला। इसके बाद वे करीब पौने 9 बजे वापस ED के दफ्तर पहुंचे। उनसे देर रात तक पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। 


https://www.thevirallines.net/india-news-ed-questioned-congress-leader-rahul-gandhi-for-9-hours-summoned-again-tomorrow


मंगलवार रात आधे घंटे के ब्रेक के बाद राहुल गाधी को ED दफ्तर छोड़ने खुद प्रियंका गांधी आई थीं। राहुल से पिछले 5 दिनों में अब तक करीब 55 घंटे पूछताछ हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है|


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-leader-rahul-gandhi-reaches-ed-office-for-fifth-day-of-questioning-in-national-herald-case 


गौरतलब है कि राहुल गांधी से सोमवार को करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी| पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने गाधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, इस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए थे|


https://www.thevirallines.net/india-news-national-herald-case-fourth-days-questioning-of-rahul-gandhi-in-ed-office




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।