नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ??धिकारी राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ED पिछले साढ़े चार घंटे से पूछताछ कर रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मजबूती से खड़ी है।''
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी पिछले साढ़े चार घंटे से पूछताछ कर रही है. उनकी अग्निपरीक्षा जारी है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है: कांग्रेस सांसद जयराम
इससे पहले राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था क्योंकि सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा "एजेंसियों के दुरुपयोग और सरकार द्वारा विपक्ष को दबाने के प्रयासों" का मुद्दा उठाने के बाद हंगामा शुरू हो गया था।
राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, ‘‘मुझे ED का समन मिला और उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया है। मैं क़ानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा हो तो क्या उनका समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है?
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा,',हम कानून के शासन में विश्वास करते हैं। हम सभी कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं लेकिन जब विपक्ष के सांसद संसद सत्र के दौरान बहस में भाग ले रहे हैं तो प्रवर्तन निदेशालय उन्हें समन कर रहा है। संजय राउत के गिरफ्तार होने पर भी ऐसा ही हुआ था|