मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान विरोधी बिल के दिन अगर लोकसभा में होता तो सदन में ही कृषि बिलों को फाड़कर फेंक देता: BJP के सहयोगी दल का मोदी सरकार पर हमला

कोटपुतली/नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसानों की नाराजगी और विरोध लगातार देखने को मिल रहा है।दिल्ली की सीमाओं को घेर कर बैठे किसान अपने घरों से दूर, अपने स्वा…

किसान विरोधी बिल के दिन अगर लोकसभा में होता तो सदन में ही कृषि बिलों को फाड़कर फेंक देता: BJP के सहयोगी दल का मोदी सरकार पर हमला
किसान विरोधी बिल के दिन अगर लोकसभा में होता तो सदन में ही कृषि बिलों को फाड़कर फेंक देता: BJP के सहयोगी दल का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

कोटपुतली/नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसानों की नाराजगी और विरोध लगातार देखने को मिल रहा है।दिल्ली की सीमाओं को घेर कर बैठे किसान अपने घरों से दूर, अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।



राजस्थान में BJP के सहयोगी दल रालोपा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी चुप्पी तोड़ी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) का कहना है,''किसान विरोधी तीन बिल जिस दिन लोकसभा में आए अगर मैं लोकसभा में होता तो इन बिलों का विरोध करता और सदन के अंदर ही इन बिलों को फाड़कर फेंक देता|




राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(RLP) नेता हनुमान बेनीवाल ने कहा कि,''किसान विरोधी तीन बिल जिस दिन लोकसभा में आए अगर मैं उस दिन लोकसभा में होता तो निश्चित रूप से जिस तरह से अकाली दल ने विरोध किया हनुमान बेनीवाल NDA का पार्ट होते हुए भी इन बिलों का विरोध करता और लोकसभा के अंदर बिलों को फाड़कर फेंक देता|



बेनीवाल ने कहा कि,''हम कांग्रेस या अन्य दलों के राजनीतिक शिकार नहीं होना चाहते इसलिए हनुमान बेनीवाल यह प्रण लेता है कि बिना किसी लोभ-लालच के किसानों के लिए अगर मुझे संसद की सदस्यता से इस्तीफा भी देना पड़ृा तो वह भी दूंगा|




तीनों नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों ने न केवल सरकार का संशोधन प्रस्ताव  ठुकरा दिया है बल्कि आज से अपना आंदोलन (Farmers Protest) भी तेज कर दिया है| तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की बात कही है। इसी के तहत आज किसानोंं ने देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया है। इसके तहत कई टोल प्लाजा तो फ्री हो गए हैं.. वहीं कई जगह पर इसका कोई असर नहीं दिखा



शनिवार को सभी टोल फ्री करने के किसान संगठनों के आह्वान का असर दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ व हापुड़ में देखने को मिला| गौतम बुद्ध नगर के सभी टोल प्लाजा पर किसानों ने सुबह ही कब्जा कर लिया और ??से जबरन फ्री करवा दिया| इसे देखते हुए प्रशासन ने वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है|




इधर, पुलिस की भारी तैनाती के बीच दादरी के लोहाली गांव के पास स्थित एनएच-91 के टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कब्जा करते हुए, टोल प्लाजा को फ्री कर दिया|  हालांकि, इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी किसानों को समझाते हुए नजर आए मगर किसान अपनी बातों पर अड़े रहे|टोल प्लाजा पर कब्जा करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हैं|



किसान संगठनों के आह्वान पर जनपद हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा पर भी किसान नेताओं ने आज कब्जा कर लिया और उसे फ्री करा दिया|टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है| किसान नेता तीनों कानून को वापस लेने की मांग पर वहां हंगामा कर रहे हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।