मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

को-लोकेशन घोटाला मामले में एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ़्तार

नई दिल्ली: एक योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संचालन करने वाली एनएसई की पूर्व सीएओ चित्रा रामकृष्ण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने को-लोकेशन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया…

को-लोकेशन घोटाला मामले में एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ़्तार
को-लोकेशन घोटाला मामले में एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीएक योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संचालन करने वाली एनएसई की पूर्व सीएओ चित्रा रामकृष्ण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने को-लोकेशन घोटाला मामले में  गिरफ्तार कर लिया है। आज यानी रविवार देर रात सीबीआई ने को-लोकेशन घोटाला मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली से गिरफ़्तार किया| फिलहाल उन्हें जांच एजेंसी के मुख्यालय में रखा गया है। 



तीन दिनों तक उनसे पूछताछ और आवास की तलाशी लेने के बाद सीबीआइ ने यह कदम उठाया है। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के एक वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक की भी सेवाएं लीं। इससे पहले शनिवार को सीबीआइ की विशेष अदालत ने चित्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।



अधिकारियों ने बताया कि चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें सीबीआई मुख्यालय में हवालात में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने रामकृष्ण से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की और उनके आवास पर तलाशी ली।


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-irregularities-cbi-issues-look-out-circulars-against-ex-ceos-chitra-ramakrishna-ravi-narain-and-anand-subramanian


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन मामले में शनिवार को कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। चित्रा पर हिमालयन योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है।  


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions


मामले में बीते दिनों सीबीआई ने एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि वही हिमालयन योगी हैं। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वह एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। इसके साथ ही वह एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को सलाह दिया करते थे और वह उनके इशारे पर काम किया करती थीं। चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी और सीईओ थी।



https://www.thevirallines.net/india-news-cbi-registered-fir-against-abg-shipyard-and-its-directors-for-fraud-of-rs-22842-crore




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।