नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, हमने अपने दोनों देशों के संबंधों को वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने के लिए काम किया| भारत-जापान संबंधों को ऊंचा किया|
र्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। वह मेरे अच्छे मित्र थे। मेरे प्रधानमंत्री रहने के दौरान हमने दोनों देशों के संबंधों को वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के लिए काम किया। हमारे प्रयासों से भारत-जापान संबंध गुणात्मक रूप से नए स्तर पर पहुंचा।’’
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस दुख की इस घड़ी में शिंजो आबे के परिवार और जापान की जनता के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’
यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) की एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई ।आबे को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गयी थी।
Also Read: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली