मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोली हरसिमरत कौर- हजारों किसान सड़कों पर हैं, मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं होना चाहती 'जिसने..

नई दिल्ली: कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल, 2020 और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता तथा मूल्य आश्वासन बिल, 2020 लोकसभा में पास हो गए हैं| कृषि अध्‍यादेशों को ले…

मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोली हरसिमरत कौर- हजारों किसान सड़कों पर हैं, मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं होना चाहती 'जिसने..
मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोली हरसिमरत कौर- हजारों किसान सड़कों पर हैं, मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं होना चाहती 'जिसने.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल, 2020 और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता तथा मूल्य आश्वासन बिल, 2020 लोकसभा में पास हो गए हैं| कृषि अध्‍यादेशों को लेकर किसानों द्वारा हो रहे भारी विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा|




हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि,''मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व। हजारों किसान सड़कों पर हैं। मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी जिसने किसानों की आशंकाओं को दूर किए बगैर सदन में बिल पास करवाए, इसीलिए मैंने इस्तीफा दे दिया|




शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,''हमने किसान की भावनाएं केंद्र सरकार को बताने की कोशिश की, परन्तु जब केंद्र सरकार ने किसान की शंका को दूर नहीं किया और तुरंत संसद में बिल लेकर आ गए तो हमारी पार्टी ने फैसला किया कि हम इसका विरोध करेंगे|




सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,'''हमने फैसला किया की हरसिमरत कौर जी इस्तीफा देंगी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पार्टी कोर कमेटी की बैठक जल्द होगी। अगला फैसला पार्टी द्वारा लिया जाएगा| बादल ने कहा कि,''हम किसानों के साथ खड़े हैं और उनके लिए कुछ भी करेंगे। हमारी पार्टी द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए शीघ्र ही एक बैठक होगी|




हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि,''मैंने देश और पंजाब के किसानों का साथ दिया। जो कई दिनों से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मांग यही थी कि इस अध्यादेश को लेकर जो शंका है, उसे दूर किया जाए। आज मैं उस सरकार का हिस्सा नहीं होना चाहती, जिसने शंका को दूर किए बिना अध्यादेश पास करने का फैसला किया|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।