रामदेव के खिलाफ देशद्रोह के तहत की जाए कार्रवाई: रामदेव के 'वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए' दावे पर IMA ने PM को लिखा खत
नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच शुरू हुआ विवाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचा है| बाबा रामदेव पर 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि का केस करने के बाद अब पीएम म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रामदेव के खिलाफ देशद्रोह के तहत की जाए कार्रवाई: रामदेव के 'वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए' दावे पर IMA ने PM को लिखा खत | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच शुरू हुआ विवाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचा है| बाबा रामदेव पर 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि का केस करने के बाद अब पीएम मोदी से भी शिकायत की गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने योग गुरु रामदेव पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है| IMA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग की है
PM मोदी को लिखे पत्र में IMA ने कहा,''पतंजलि के मालिक रामदेव के टीकाकरण पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए। एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं। उन पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए|
पत्र में IMA ने दुख जताते हुए कहा है कि एक तरफ IMA और पीएम मोदी खुद कोरोना टीके के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, दूसरी तरफ पतंजलि के योग गुरु रामदेव दावा कर रहे हैं कि कोरोना टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10 हजार डॉक्टर्स के जान गंवा दी| आगे लिखा गया है कि रामदेव दावा कर रहे हैं कि एलोपैथी की वजह से ही लाखों लोगों की मौत हुई है|
रामदेव का यह दावा कि 10 हजार डॉक्टर्स ने कोरोना टीका लगवाने के बाद भी जान गंवाई यह टीकाकरण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को खराब करने वाला है| रामदेव के खिलाफ राजद्रोह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।