नई दिल्ली: अशोक गहलोत के हाथ से कांग्रेस अध्यक्ष का पद जा चुका है। लेकिन, अब राजस्थान मुख्यमंत्री पर भी संशय बना हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे| अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेगें या नहीं ..2 दिन में कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा|
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पर दो दिन में फैसला लिया जाएगा। अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहने पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा,“उस पर 1-2 दिन में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी फैसला लेंगी|
राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा,“मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का ये कहना है कि मैं मुख्यमंत्री रहूंगा की नहीं इसका फैसला सोनिया गांधी जी करेंगी। उन्होंने खुद स्पष्ट किया है कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फॉर्म नहीं भरेंगे|
यह भी पढ़ें: सभी महिलाओं (विवाहित या अविवाहित) को गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,“ मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है|
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दस जनपथ पहुंचे। इस मुलाकात से पहले उन्होंने अभी तक की सभी परिस्थितियों पर दस्तावेज तैयार किए हैं उन दस्तावेजों पर लिखा है कि, जो कुछ हुआ बहुत दु:खद है, मैं भी बहुत आहत हूं।
यह भी पढ़ें: मोबाइल गेमिंग ऐप केस: ED ने फ्रीज किए 77 Bitcoin (12.83 करोड़ रुपए)
यह भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में लखविंदर सिंह गिरफ्तार, पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में
यह भी पढ़ें: PFI से भी 'बदतर' संगठन है RSS, सबसे पहले इसको बैन करिए: लालू यादव