मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप के 45 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी: 30 करोड़ और 11 लॉकर जब्त, अब तक मिले तीन हजार करोड़ रु से अधिक की ‘ऑन-मनी...

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने उत्तर भारत में सक्रिय एक प्रमुख रियल एस्टेट समूह के मामले में 14.03.2022 को तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी अभियान के तहत दिल्ली और एनसीआर, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ और इंदौ…

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप के 45 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी: 30 करोड़ और 11 लॉकर जब्त, अब तक मिले तीन हजार करोड़ रु से अधिक की ‘ऑन-मनी...
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप के 45 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी: 30 करोड़ और 11 लॉकर जब्त, अब तक मिले तीन हजार करोड़ रु से अधिक की ‘ऑन-मनी... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने उत्तर भारत में सक्रिय एक प्रमुख रियल एस्टेट समूह के मामले में 14.03.2022 को तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी अभियान के तहत दिल्ली और एनसीआर, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ और इंदौर में 45 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया।



तलाशी के दौरान दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्‍य मिले हैं और इन्‍हें जब्त कर लिया गया हैं। जब्त किए गए साक्ष्‍यों में 10 से अधिक वर्षों के लिए विभिन्न ग्राहकों से समूह की ‘ऑन-मनी’ नकद प्राप्ति डेटा शामिल है। 



विभिन्न परियोजनाओं के प्रमुख कर्मचारियों/व्यवसाय प्रमुखों ने स्वीकार किया है कि समूह ने अपने ग्राहकों से ‘ऑन-मनी’ के माध्‍यम से बेहिसाब नकदी स्वीकार करते हुए बेहिसाब आय अर्जित की है जिसे खाते की नियमित पुस्तकों में दर्ज भी नहीं किया गया है। अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की ‘ऑन-मनी’ की प्राप्ति के प्रमाण मिल चुके हैं।



साक्ष्यों को देखने से यह पता चलता है कि उनमें उन निवेशकों का विवरण है जिनसे समूह ने 450 करोड़ रुपये का नकद ऋण प्राप्त किया है।



तलाशी अभियान में 25 करोड़ की नगदी और 5 करोड़ मूल्‍य के आभूषण भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा, 11 लॉकरों को जब्त कर दिया गया है, और उनकी जानकारी जुटाना अभी बाकी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।