मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

COVID-19 महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का डटकर मुकाबला किया: Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया हैं। ये उनके रेडिया कार्यक्रम का 77वां संशोधन है।उन्होंने कहा,''COVID-19 महामारी के बीच भारत ने बहादुरी से क…

COVID-19 महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का डटकर मुकाबला किया: Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री
COVID-19 महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का डटकर मुकाबला किया: Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया हैं। ये उनके रेडिया कार्यक्रम का 77वां संशोधन है।उन्होंने कहा,''COVID-19 महामारी के बीच भारत ने बहादुरी से कई प्राकृतिक आपदाओं का सा??ना किया प्रधानमंत्री ने कहा,''हम देख रहे हैं कि किस प्रकार से देश पूरी ताक़त के साथ COVID-19 के खिलाफ़ लड़ रहा है। इस महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का डटकर मुकाबला किया है|



पिछले 10 दिनों में ही देश ने, फिर दो बड़े चक्रवाती तूफान का सामना किया। इसने कई राज्यों को प्रभावित किया है। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताक़त से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की। हम अब पहले ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की जान बचा पा रहे हैं|



उन्होंने कहा,''विपदा के इस कठिन परिस्थिति में साइक्लोन से प्रभावित सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है, बड़े धैर्य के साथ, अनुशासन के साथ मुक़ाबला किया है। मैं आदरपूर्वक, हृदयपूर्वक सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूँ| केंद्र, राज्य सरकारें व स्थानीय प्रशासन एक साथ मिलकर इस आपदा का सामना करने में जुटे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों की जितनी सराहना करें, उतनी कम है। मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनों को खोया है|




पीएम ने कहा, देश की सामूहिक शक्ति व सेवा-भाव ने देश को हर तूफ़ान से बाहर निकाला है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन को देश के दूर-सुदूर हिस्सों तक पहुँचाना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। इसमें क्रायोजेनिक टैंकर चलाने वाले ड्राइवर, #OxygenExpress व वायु सेना के पायलटों ने देश की मदद की| विदेशों से ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कॉन्सेंटेटर्स और क्रायोजेनिक टैंकर्स भी देश में लाये जा रहे हैं । इसलिए, इसमें नौसेना, वायु सेना सेना और DRDO जैसी हमारी संस्थाएं भी जुटी है|




प्रधानमंत्री ने कहा,''सामान्य दिनों में हमारे यहाँ एक दिन में 900 मीट्रिक टन,एलएमओ का उत्पादन होता था। अब ये 10 गुना से भी ज्यादा बढ़कर,करीब-करीब 9500 मीट्रिक टन प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है| कोरोना की शुरुआत में देश में केवल एक ही टेस्टिंग लैब थी, लेकिन आज 2500 से ज्यादा लैब्स काम कर रही हैं |  शुरू में कुछ सौ टेस्ट एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज्यादा टेस्ट एक दिन में होने लगे हैं|




उन्होंने कहा,'इस महामारी में भी हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है और इस बार देश ने रिकॉर्ड फसल खरीदी भी की है।  इस बार कई जगहों पर तो सरसों के लिए किसानों को एमएसपी से भी ज्यादा भाव मिला है| आज इस संकट काल में 80 करोड़ ग़रीबों को मुफ़्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग़रीब के घर में भी कभी ऐसा दिन न आए जब चूल्हा न जले|




आज हमारे देश के किसान, कई क्षेत्रों में नई व्यवस्थाओं का लाभ उठाकर कमाल कर रहे हैं। गुवाहाटी से अब ये कटहल लंदन भेजे जा रहे हैं। इस बार बिहार की ‘शाही लीची’ भी हवाई-मार्ग से लंदन भेजी गई है| किसान-रेल अब तक करीब –करीब 2 लाख टन उपज का परिवहन कर चुकी है। अब किसान बहुत कम कीमत पर फल, सब्जियाँ, अनाज, देश के दूसरे सुदूर हिस्सों में भेज पा रहा है|



प्रधानमंत्री ने कहा,'आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के #7YearsOfSeva का भी समय है। इन वर्षों में देश ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास’ के मंत्र पर चला है। देश की सेवा में हर क्षण समर्पित भाव से हम सभी ने काम किया है| #7YearsOfSeva  में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। जब हम ये देखते हैं कि अब भारत दूसरे देशों की सोच और उनके दबाव में नहीं, अपने संकल्प से चलता है, तो हम सबको गर्व होता है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।