मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत में कोरोना वायरस का कहर: कोरोना के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए मामले हुए दर्ज, 684 की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है| पहली लहर के मुकाबले देश में दूसरी कोरोना लहर ज्यादा खतरनाक दिख रही है| पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख न…

भारत में कोरोना वायरस का कहर: कोरोना के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए मामले हुए दर्ज, 684 की मौत
भारत में कोरोना वायरस का कहर: कोरोना के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए मामले हुए दर्ज, 684 की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है| पहली लहर के मुकाबले देश में दूसरी कोरोना लहर ज्यादा खतरनाक दिख रही है| पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए।  भारत सरकार की ओर से जारी संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया। इस दौरान 685लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे।




भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हुई। 685 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,862 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 है।




कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में वैसे तो पूरा देश है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब  और तमिलनाडु हैं। इसमें भी महाराष्ट्र और दिल्ली का बहुत बुरा हाल है। पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं।  बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907 केस सामने आए। जो पूरे देश में आए मामलों का पचास फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि प्रशासन पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है, लेकिन राज्य के कई शहरों में बेड्स की कमी मिलने की भी शिकायतें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा होने से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को हालात नियंत्रित करने में कठिनाइयां हो रही हैं।



यही स्थिति दिल्ली की भी है। जहां एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को 5, 506 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है देश में एक्टिव केस की संख्या नौ लाख के पार हो गई है। जो एक महीने पहले एक लाख के करीब एक्टिव मामले बचे थे। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, आंशिक लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।