नई दिल्ली: भारत में COVID19 के 35,342 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हुई। 483 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई है। 38,740 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,68,079 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,68,561 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,29,39,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)