मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए COVID-19 मामले दर्ज़, 507 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 5…

भारत में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए COVID-19 मामले दर्ज़, 507 लोगों ने गंवाई जान
भारत में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए COVID-19 मामले दर्ज़, 507 लोगों ने गंवाई जान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 507 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 42,123 नए कोरोना मरीज मिले और 3998 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां फिर से सख्ती बढ़ा दी है और तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,''भारत में COVID19 के 41,383 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,57,720 हुई। 507 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,987 हो गई है। 38,652 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,29,339 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,09,394 है।



देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,78,51,151 हुआ।



राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.79 करोड़ से ज़्यादा (43,79,78,900) डोज़ उपलब्ध कराई गई है। आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसमें से वेस्टेज सहित कुल खपत 40,59,77,410 डोज़ है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय



भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,439 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,09,11,712 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं| 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।