नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 97,894 नए केस सामने आए| 16 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 51 लाख के पार पहुँच गया है|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए COVID-19 मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 51,18,254 हो गई है जिसमें 10,09,976 सक्रिय मामले, 40,25,080 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 83,198 मौतें शामिल हैं|