नई दिल्ली: आईएनएस विक्रांत को भारतीय नेवी को सौंपने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''मैंने नेवी को मुबारकबाद दिया। INS विक्रांत स्वदेशी विमान वाहक जिसका कमीशन आज प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से किया उसका लॉन्च 2013 में हुआ था। ओवैसी ने कहा,''हमें ये भी सोचना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरे विमान वाहक की इजाजत क्यों नहीं दे रही है?|
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,'नेवी में हमें 200 जहाज की जरूरत है हमारे पास बस 130 हैं इसकी इजाजत प्रधानमंत्री क्यों नहीं दे रहे हैं? इसकी इजाजत इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को अपनी नीतियों से बर्बाद कर दिया है। उनके पास पैसे नहीं हैं|
वही, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो और कोचीन शिपयार्ड को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पहले विमानवाहक पोत के लिए बधाई दी। राहुल ने इसे देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रधानमंत्री ने नौसेना को सौंपा एयरक्राफ्ट कैरियर शिप 'आईएनएस विक्रांत'
राहुल गांधी ने ट्विटर पर विमानवाहक पोत की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि ,''कई वर्षों की कड़ी मेहनत से INS विक्रांत के सपने को साकार करने के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो और कोचीन शिपयार्ड को बहुत-बहुत बधाई। भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत, INS विक्रांत हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
आईएनएस विक्रांत का श्रेय लेने लेने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना