मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ये दो व्यक्तियों के बीच नही, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है: राष्ट्रपति चुनाव पर राहुल गांधी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'यह दो व्यक्तियों के बीच की लड़ाई नहीं है, यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है| ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक तरफ़ नफ़रत, दूसरी तर…

ये दो व्यक्तियों के बीच नही, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है: राष्ट्रपति चुनाव पर राहुल गांधी
ये दो व्यक्तियों के बीच नही, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है: राष्ट्रपति चुनाव पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'यह दो व्यक्तियों के बीच की लड़ाई नहीं है, यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है| ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक तरफ़ नफ़रत, दूसरी तरफ़ भाईचारा| यह बात उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन दाखिल के बाद कही है|



विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।



राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'ये दो अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नफरत है और एक तरफ भाईचारा -देश की भावना है। पूरा विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'मैं यशवंत सिन्हा जी को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाख़िल करने पर शुभकामनाएं देता हूं। वह सभी विपक्षी दलों के सर्वसम्मत उम्मीदवार हैं।


'राहुल गांधी ने कहा,' यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है - एक तरफ़ नफरत और दूसरी तरफ़ एकता।

हम शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एक-साथ खड़े हैं।''



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'हम लोगों को 17 से ज्यादा पार्टियों का समर्थन है और जिन लोगों को हमने संपर्क नहीं किया उन लोगों ने खुद हमारे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को फोन किया और उनसे बात की। अब शायद सभी पार्टियों के मिल जाने के बाद एक नजदीकी लड़ाई होगी | देश में डेमोक्रेसी को बचाने के लिए और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एक होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए|



CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने कहा,'द्रौपदी मुर्मू जी की अच्छी छवी है। यह कोई पहचान की लड़ाई नहीं बल्कि सैद्धांतिक लड़ाई है। राष्ट्रपति हमारे देश के संविधान के संरक्षक हैं और हमारे हिसाब से संविधान पर हमला हो रहा है। उसकी बहतर तरह से कौन रक्षा कर पाएगा यह उसका सवाल है|



टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा,''यह लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। मुझे लगता है कि यशवंत सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और अन्य उनका समर्थन कर रहे हैं। यह देश के सर्वोत्तम मूल्यों का इंद्रधनुषी रंग का गठबंधन है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।