नई दिल्ली: बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ देश के अगले उप राष्ट्रपति चुने गए| वह देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। जगदीप धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के 182 के मुकाबले 528 वोट हासिल किए| उपराष्ट्रपति चुनाव में 725 सांसदों ने मतदान किया, जो कुल मतों का 92.94 प्रतिशत है | 15 मत अवैध घोषित हुए है| NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर पहुंचे।
लोकसभा महासचिव उत्पल के. सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव में आज राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों और लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों में से 725 सदस्यों ने वोट डाले। NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 725 मतों में से 528 मत हासिल हुए। जबकि विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकत की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के आवास पर पहुंचे। जगदीप धनखड़ आज हुए चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने संयुक्त-विपक्ष की भावना का प्रतिनिधित्व करने के लिए विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भी धन्यवाद दिया।
उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को हुई वोटिंग में करीब 93 प्रतिशत सांसदों ने वोट डाला, जबकि 55 सांसदों ने मतदान नहीं किया| इन 55 गैरहाजिर सांसदों में 34 टीएमसी, सपा और शिवसेना के 2-2 और बसपा के एक सांसद शामिल हैं | वही, भाजपा सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे ने वोट नहीं किया।
अभी लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में 245 में से 8 सीटें खाली हैं। यानी निर्वाचन मंडल 788 के बजाय 780 सांसदों का था। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया था। राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को मिलाकर TMC के 36 सांसद हैं। NDA की के 441 सांसद हैं, 5 मनोनीत सांसदों का भी साथ मिला। इस तरह से धनखड़ के पक्ष में पहले से ही 446 वोट थे। NDA के सांसदों के अलावा धनखड़ को BJD, YSRC, BSP, TDP, अकाली दल और शिंदे गुट का भी समर्थन मिला। इनके 81 सांसद हैं।
UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और समाजवादी पार्टी के वोट मिले। इन पार्टियों के वोटों की संख्या 139 थी। इनके अल्वा झारखंड मुक्ति मोर्चा, TRS और आम आदमी पार्टी ने भी अल्वा को वोट देने का फैसला किया था। इन तीनों के 29 सांसद हैं। शिवसेना के उद्धव गुट के 9 सांसद अल्वा के साथ थे।