नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम व JD (S) अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा से बात की|
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, फारूक अब्दुल्ला और एचडी देवेगौड़ा को फोन कर कहा, "द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का अनुरोध करें, इस तरह के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए|
इससे पहले, NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था|
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी शुक्रवार -23 जून, 2022 को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है|
NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू न?? आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष संयुक्त रूप यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए पहली आदिवासी उम्मीदवार हैं।
https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-tejashwi-yadav-said-was-pre-planned-on-maharashtra-political-situation