मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Karnataka Chunav 2023: “जीत हमारी होगी”- सीईसी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार

नई दिल्ली: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संबंध में आज मंगलवार को एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कर्न…

Karnataka Chunav 2023: “जीत हमारी होगी”- सीईसी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार
Karnataka Chunav 2023: “जीत हमारी होगी”- सीईसी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संबंध में आज मंगलवार को एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कर्नाटक चुनाव के तहत कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है। बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं।


कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,“कांग्रेस की केंद्रीय चयन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक हुई। सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची तैयार कर ली है जिसे आज जारी कर दिया जाएगा |”


सीईसी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि,“हमारा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है और हम राज्य में सुशासन लाएंगे। हम सब एक साथ खड़े हैं |”


कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,“कांग्रेस 4 गारंटी देने की घोषणा करती है। गृह लक्ष्मी योजना जिसमें परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे, गृह ज्योति योजना में 200 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी |”


सिद्धारमैया के बयान को लेकर निराशा के सवाल पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि,“मैं किसी के बयान से निराश नहीं हूं। मुझे पता है कि सिद्धारमैया का दिल क्या है, मेरा दिल क्या है। जीत हमारी होगी, हमारा मकसद कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना है|”


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।