पलक्कड़: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस अभियान के दौरान उन्होंने केरल के पलक्कड़ में पहली रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था। पहली बार मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है। लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं|ये साफ है कि UDF और LDF के दो मकसद हैं, वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाना और जेब भरना|
पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। कई सालों तक सरकारों ने एमएसपी बढ़ाने का वादा किया लेकिन हमारी सरकार को किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाने का सम्मान मिला|एनडीए सरकार मेडिकल और तकनीकी शिक्षा स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। एनडीए सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी, हमारा मकसद समावेशी विकास है|
केरल और पर्यटन का करीबी रिश्ता है, ये दुखद है कि UDF और LDF ने यहां पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए खास काम नहीं किया| यहां कई बार लेफ्ट पार्टियां सत्ता में रही लेकिन उनके नेता अब भी ऐसे पेश आते हैं जैसे वो जूनियर लेवल के गुंडे हों। उनकी नजरों के सामने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को मारा और पीटा जाता है, राजनीति में ये अच्छा नहीं है|
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जूडास ने चांदी के चंद सिक्कों की खातिर जीसस क्राइस्ट (ईसा मसीह) को धोखा दे दिया था... बिल्कुल उसी तरह LDF ने भी सोने के चंद टुकड़ों की खातिर केरल को धोखा दे दिया..पीएम मोदी कहते हैं, ""Judas ने भगवान मसीह को चांदी के कुछ टुकड़ों के लिए धोखा दिया। एलडीएफ ने केरल को सोने के कुछ टुकड़ों के लिए धोखा दिया है।
बता दें कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होना है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। हीं, पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान होगा। सभी राज्यों में मतगणना दो मई को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।