मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“..उन चिन्टूओं से कहना, अपने आका को भेजो”: कुमार विश्वास अपने बयान पर कायम, केजरीवाल को सीधा चैलेंज, किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर....

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्ढा की तरफ से प्रोपेगेंडा का आरोप लगाए जाने से नाराज कवि कुमार विश्वास ने अब अरविंद केजरीवाल को सीधा चैलेंज कर दिया है। कुमार विश्वास ने गुरु…

“..उन चिन्टूओं से कहना, अपने आका को भेजो”: कुमार विश्वास अपने बयान पर कायम, केजरीवाल को सीधा चैलेंज, किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर....
“..उन चिन्टूओं से कहना, अपने आका को भेजो”: कुमार विश्वास अपने बयान पर कायम, केजरीवाल को सीधा चैलेंज, किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर.... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्ढा की तरफ से प्रोपेगेंडा का आरोप लगाए जाने से नाराज कवि कुमार विश्वास ने अब अरविंद केजरीवाल को सीधा चैलेंज कर दिया है। कुमार विश्वास ने गुरुवार को कहा, 'अगर औकात है तो आप (केजरीवाल) भी सामान (सबूत) लेकर आइए और हम भी अपने सामान (सबूत) पेश करते हैं। देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने क्या बोला है। पता तो चले इस देश को। आ जाएं एक दिन। किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर।'



दरअसल, मोहाली में AAP के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने गुरुवार सुबह कुमार विश्वास के उस वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें कुमार ने कहा कि केजरीवाल खालिस्तान समर्थक हैं। केजरीवाल ने मुझसे कहा कि अगर पंजाब का CM नहीं बना तो आजाद देश का PM बनूंगा।




राघव को बताया अपने खून-पसीने की मलाई चाटने वाला चिन्टू

राघव के बयान को लेकर कुमार विश्वास से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ये उस आत्ममुग्ध इंसान (केजरीवाल) के कुछ चिन्टू बोल रहे हैं, जो हमारे खून-पसीने से बनी हुई सरकारों के बाद आए हैं मलाई चाटने। उन चिन्टुओं से कहना कि अपने आका को भेजो।


.

अगर औकात है ना..... तो आप (केजरीवाल) भी सामान (सबूत) लेकर आइए और हम भी अपने सामान (सबूत) लेकर आता हूं इस देश को पता चले तुम क्या कहते थे क्या करते थे तुम्हारे मैसेज क्या है, तुमने क्या बोला है। पता तो चले इस देश को। आ जाएं एक दिन। किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर।’




इससे पहले, कुमार विश्वास के आरोपों पर AAP के नेता राघव चड्ढा ने कहा,''कांग्रेस और बीजेपी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को रोकना चाहते हैं, इनका मकसद है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है तो अब कुछ भी कर या कोई भी षड्यंत्र कर AAP को बदनाम करो और अरविंद केजरीवाल को बर्बाद करो या रोको|



https://www.thevirallines.net/india-news-dr-manmohan-singh-s-big-attack-says-modi-govts-fake-nationalism-is-as-hollow-as-it-is-dangerous


सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अरविंद केजरीवाल

बता दें ,'' दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-kejriwal-wants-to-increase-his-political-power-on-the-basis-of-conspiracy-division-controversy-congress-asked-6-questions-to-kejriwal



केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं

आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions


केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM

कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे (केजरीवाल)  कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने (केजरीवाल) इसका फॉर्मूला भी बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।