मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आज आप सत्ता में हैं, पैसे- बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है, कोई आपकी भी...: महाराष्ट्र सियासी संकट पर ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर वार

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,' आज आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे…

आज आप सत्ता में हैं, पैसे- बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है, कोई आपकी भी...: महाराष्ट्र सियासी संकट पर ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर वार
आज आप सत्ता में हैं, पैसे- बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है, कोई आपकी भी...: महाराष्ट्र सियासी संकट पर ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,' आज आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं| लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है|



राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,' हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (BJP) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है|



ममता बनर्जी ने कहा,''यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं। असम की जगह उन्हें (बागी विधायक) बंगाल भेज दीजिए, हम उन्हें अच्छा आतिथ्य देंगे। महाराष्ट्र के बाद वे दूसरी सरकारों को भी गिरा देंगे। हम लोगों के लिए और संविधान के लिए न्याय चाहते हैं|



हम हार मानने वाले नहीं : शिवसेना नेता

शुक्रवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,,हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है वह मुंबई में आ सकते हैं। इन्होंने (विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। हमने इनको वापस आने का मौका भी दिया लेकिन अब समय निकल चुका है|



जब सब कुछ लूट गया तब होश में आए हैं: BJP

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख़्तार नक़वी ने कहा,'अब जब सब कुछ लूट गया तब होश में आए हैं...जनादेश का अपहरण तो आप कर सकते हैं, पर सरकार नहीं चला सकते। जनादेश आपके पास था नहीं|



भाजपा-एकनाथ शिंदे की आएगी सरकार

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,'''उनका (उद्धव ठाकरे का) समय चला गया है। उनके पास आखिर में 4-5 विधायक रह सकते हैं बाकि सारे विधायक एकनाथ शिंदे के साथ जाएंगे और सरकार भाजपा-एकनाथ शिंदे की आएगी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।