मुंबई: Maharashtra Political crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| मंगलवार को शुरू हआ महाराष्ट्र का सियासी संकट आज गुरुवार को भी जारी....| गुरुवार को भी महाराष्ट्र से शिवसेना के कुछ और विधायक गुवाहाटी होटल पहुंचे, जहां पार्टी के एकनाथ शिंदे और अन्य विधायक ठहरे हुए हैं। एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में संजय राठौड़, दादाजी भूसे समेत शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं|
इस बीच खबर है शिवसेना के तीन विधायक और पांच निर्दलीय आज रात गुजरात के सूरत पहुंचेंगे| उधर,''एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दादाजी भुसे, विधायक संजय राठौड़ और एमएलसी रवींद्र फाटक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में मौजूद हैं। यहां एकनाथ शिंदे के साथ केवल शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं।
इस बीच, शिवसेना के नवनियुक्त विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए|
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा,''हमने डिप्टी स्पीकर (महाराष्ट्र विधानसभा) के समक्ष याचिका दायर की है और मांग की है कि 12 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि वे कल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे| बैठक से पहले नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि अगर आप बैठक में शामिल नहीं हुए तो संविधान के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ नहीं आए और कुछ ने बेवजह कारण बताए|