नई दिल्ली:Vice presidential poll : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने के टीएमसी के फैसले को 'निराशाजनक' बताया हैं| मार्गरेट अल्वा ने कहा,‘‘यह 'अहंकार का समय' नहीं हैं ..Not the 'time for ego', ”| दरअसल,''ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने ऐलान किया है कि,''वह उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी |
उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा नेतृणमूल कांग्रेस पार्टी के इस फैसले की आलोचना की है| मार्गरेट अल्वा ने ममता बनर्जी की पार्टी को याद दिलाया कि उप-राष्ट्रपति चुनाव किसी भी बात, अहंकार या गुस्से का समय नहीं है|
मार्गरेट अल्वा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का टीएमसी का फैसला निराशाजनक है। यह ऐसी बात करने', अहंकार या क्रोध का समय नहीं है। यह समय साहस, नेतृत्व और एकता का है”| अल्वा ने कहा,‘‘ मुझे विश्वास है कि ममता बनर्जी जो साहस की प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी|
बीजेपी ने उप राष्ट्रपति पद के लिए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है| ममता ने हाल ही मेंराज्यपाल जगदीप धनखड़ और असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा से मुलाकात की है|
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘TMC एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन नहीं करेगी। TMC आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी जैसा कि बैठक में तय किया गया था”|
उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने के टीएमसी के फैसले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘जिन बंगाल के राज्यपाल (जगदीप धनखड़) के साथ ममता बनर्जी की तकरार चलती थी उन राज्यपाल ने उनको, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को बुलाया। तीनों में बैठक हुई और अगले दिन जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया गया। यह एक 'दार्जिलिंग पैक्ट' तीनों में हुआ|