मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Meghalaya-Nagaland Polls 2023: शाम 5 बजे तक मेघालय में 81.94 % और नागालैंड में 74.32% वोटिंग

Meghalaya-Nagaland Assembly polls 2023: पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नागालैंड की विधानसभाओं के लिए वोटिंग खत्म हो गई है|दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार दोनों राज्…

Meghalaya-Nagaland Polls 2023: शाम 5 बजे तक मेघालय में 81.94 % और नागालैंड में 74.32% वोटिंग
Meghalaya-Nagaland Polls 2023: शाम 5 बजे तक मेघालय में 81.94 % और नागालैंड में 74.32% वोटिंग | फ़ोटो: TVL News

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नागालैंड की विधानसभाओं के लिए वोटिंग खत्म हो गई है|दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार दोनों राज्यों में -मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ है| मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया। जबकि नागालैंड के जुन्हेबोटो जिले के आकुलुटो सीट से निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुने गए हैं।



नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक मेघालय चुनाव में 81.94 % और नगालैंड चुनाव में 74.32% मतदान हुआ है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं



बता दें कि दोपहर 3 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 63.91% और नगालैंड चुनाव में 72.99% फीसद मतदान हुआ है। वहीं, दोपहर 1 बजे तक नगालैंड में 44.73% और मेघालय में 57.06% फीसद मतदान दर्ज किया गया।  इससे पहले पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की थी।



Meghalaya-Nagaland Voting


शाम 5 बजे तक नागालैंड में 81.94 प्रतिशत और मेघालय में 74.32 प्रतिशत दर्ज किया गया| चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक मेघालय में 74.32 प्रतिशत और नगालैंड में 83.36 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 



दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नागालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ।



दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव में 44.73% और नागालैंड चुनाव में 57.06% मतदान हुआ।



मेघालय CM कोनराड संगमा ने कहा, ‘‘ बेलोग बड़ी संख्या में मतदान करने आए हैं और हमने आज से पहले कभी भी इतने लोग नहीं देखे। यह अच्छा संकेत हैं और लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री का आना अच्छी बात है लेकिन मुझे नहीं लगता कि जितने लोग देखने, सुनने आए वह सारे लोग वोट देंगे|



नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में मतदान किया।\



सुबह 11 बजे तक मेघालय चुनाव में 26.70% और नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान हुआ।



सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।



मेघालय भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने ईस्ट खासी हिल्स में मतदान किया। उन्होंने कहा, "हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आर्शीवाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी।"


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें। ’’



नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं|



नगालैंड में मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं| मतदान के लिए 2,291 केंद्र बनाए गए हैं|



मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।  मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया।



नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए आज सात बजे  वोटिंग शुरू हो गई है| नागालैंड - मेघालय विधानसभा की 59-59 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं|



नगालैंड में 183 उम्मीदवार

नागालैंड में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं तथा 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं| 13 लाख से अधिक मतदाता कुल 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार 59 पर मतदान हो रहे हैं। जुन्हेबोटो जिले के आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुने गए हैं।



वहीं मेघालय में  कुल 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें से 640 को संवेदनशील, 323 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 84 मतदान केंद्रों को अति जोखिम वाले केंद्र के तौर पर चिह्नित किया गया है| चुनाव को देखते हुए दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।