मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार का मंत्र है 'विपक्ष मुक्त' भारत, तानाशाही हो देश के अंदर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती…

मोदी सरकार का मंत्र है 'विपक्ष मुक्त' भारत, तानाशाही हो देश के अंदर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मोदी सरकार का मंत्र है 'विपक्ष मुक्त' भारत, तानाशाही हो देश के अंदर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है|



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग|



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'सोनिया गांधी, जिन्होंने मनमोहन जी को प्रधानमंत्री बनाया। कोई छोड़ सकता है क्या प्रधानमंत्री का पद? लेकिन सोनिया जी ने छोड़ा| सोनिया गांधी जी ने भारतीय संस्कार और संस्कृति आत्मसात की। कई सवाल उन पर उठाए गए थे।  उनके हाथों में इंदिरा जी की शहादत हुई है  |



मुख्यमंत्री ने कहा कि,''सोनिया गांधी जी की सास, उनके पति इस देश के लिए शहीद हो गए। मगर इस सरकार में कोई शर्म नहीं है कि ऐसी महिला के साथ आप किस तरह व्यवहार कर रहे हैं| इस सरकार का रवैया बहुत ही निम्न स्तर का है।  इस सरकार को यह चिंता ही नहीं है कि यह देश क्या सोच रहा होगा। कांग्रेस शासन में ऐसा नहीं होता था|



उन्होंने कहा,''आज सोनिया गांधी जी को जिस रूप में बुलाया गया है, वो बेहतर तरीके से हो सकता है। हम मानते हैं कि कानून सभी के लिए समान होता है, लेकिन इनके शासन में कानून सभी के लिए समान नहीं है| भाजपा के शासन में कानून सभी के लिए समान नहीं है।  इनके लिए जो NDA में आता है, BJP ज्वाइन कर लेता है, उसके लिए कानून बदल भी जाता है|



मुख्यमंत्री ने कहा कि,''इस सरकार ने देश के लिए दो कानून बना रखे हैं, जो विपक्ष के लिए अलग है और इनके खुद के लिए अलग है।  इस प्रकार आज यह मुल्क चल रहा है। ऐसा केस हाथ में लिया गया है, ED का जिस पर कोई हक नहीं है| ED को एक प्रेस कांफ्रेंस कर देश को बताना चाहिए कि वो सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी को क्यों बुला रहे हैं?|



उन्होंने कहा,''इस सरकार की फितरत यह है कि आज हमारी जगह ये होते तो आग लगा देते, तोड़-फोड़ कर देते और हमारे यहाँ आप देख सकते हैं कि भजन हो रहे हैं।  आप इसी से समझ सकते हैं कि कांग्रेस की सोच क्या है और इनकी सोच क्या है| इन्हें पूरे विपक्ष को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए। कोई दुश्मन तो होते नहीं हैं राजनीति के अंदर और न ही होना चाहिए, लेकिन ये विपक्ष को दुश्मन मानते हैं|



उन्होंने कहा,''पहले ये सरकार कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी, लेकिन अब इनका मंत्र है कि विपक्ष मुक्त भारत बने, तानाशाही हो देश के अंदर, उसी दिशा में देश जा रहा है | लोकतंत्र में ED सरकार को गिराने का इनका बहुत बड़ा हथियार हो गया है। इसे घटिया बात कोई हो नहीं सकती कि आप एक एजेंसी के माध्यम से डरा-धमकाकर सरकार बदलते हो और गर्व महसूस करते हो |



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''सोनिया गांधी जी के बारे में विदेशी होने के जुमले सुनते थे। लेकिन उस महिला ने जिस तरह हिंदुस्तान के संस्कार और संस्कृति अपनाई, उसका लोहा इस देश की महिलाएं भी मानती हैं"| "सोनिया गांधी जी ने इस देश के लिए, कांग्रेस पार्टी के लिए जिस तरह अपनी जान लगा दी, उसको हम कभी भूल नहीं सकते"| राजनीति में वही कामयाब हो सकता है, जो सभी को साथ लेकर चलता है।  अब तक गांधी परिवार की साख बढ़ी हुई है, क्योंकि ये परिवार सभी को साथ लेकर चलता है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।