मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

LAC पर स्थिति की निगरानी, चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर भी नजर: IAF

नई दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा,''LAC पर स्थिति सामान्य है, यह कहने के लिए पहले की स्थिति में लौटना होगा और सभी बिंदुओं से पूरी तरह से वापसी करनी होगी। हम LAC पर स्थिति…

LAC पर स्थिति की निगरानी, चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर भी नजर: IAF
LAC पर स्थिति की निगरानी, चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर भी नजर: IAF | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:   वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा,''LAC पर स्थिति सामान्य है, यह कहने के लिए पहले की स्थिति में लौटना होगा और सभी बिंदुओं से पूरी तरह से वापसी करनी होगी। हम LAC पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं|



चौधरी ने कहा,''LAC से लगे इलाकों में डिसइंगेजमेंट की गई है। हम चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। हमने रेडार और वायु रक्षा नेटवर्क की उपस्थिति बढ़ाई है। हमने उचित समय पर गैर-एस्केलेटर उपाय किए हैं|



वायु सेना प्रमुख ने कहा,'यूक्रेन-रूस युद्ध को 6 महिने हो चुके हैं, अभी तक हमें किसी भी स्पेयर पार्ट्स की कमी महसूस नहीं हुई है। हमने पिछले कुछ सालों में स्वदेशी को काफी बढ़ावा दिया है और हमने 62,000 स्पेयर पार्ट्स को यहीं से खरीदा है। इसलिए हमारी निर्भरता यूक्रन, रूस से कम हुई है|



वायु सेना प्रमुख ने कहा,अग्नीपथ योजना के तहत 'एयर वॉरियर' की भर्तियों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है और इस साल दिसंबर में 3,000 अग्निवीर वायु को भारतीय एयर फोर्स में शामिल किया जाएगा... महिला अग्निवीरों की भर्ती की योजना अगले साल के लिए बनाई है|



वायु सेना के ग्रुप कैप्टन ए. राठी ने कहा,''चंडीगढ़ की सुखना झील पर 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस फ्लाईपास्ट में 74 विमान हिस्सा लेंगे। इसमें सिंगल इंजन मिग-21 विमान, परिवहन विमान सहित हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।