ईडी ने लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से की पूछताछ, शुक्रवार को फिर बुलाया, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं--कार्यकर्ताओं सहित 240 हिरासत में..
नई दिल्ली: ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने के लिए बोला है। नेशनल हेराल्ड अखबार केस में आज राहुल गांधी से लगातार तीसरे…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
ईडी ने लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से की पूछताछ, शुक्रवार को फिर बुलाया, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं--कार्यकर्ताओं सहित 240 हिरासत में.. | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए शुक्रवार को पेश होने के लिए बोला है। नेशनल हेराल्ड अखबार केस में आज राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई| प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी रवाना हुए। उन्हें नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को फिर से जांच में शामिल होने के लिए बोला गया है।
पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिनभर विरोध किया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता सचिन पायलट, कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में आज शाम NSUI के दो कार्यकर्ता दिल्ली में पानी की टंकी पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें समझाकर नीचे उतारा।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा,' नई दिल्ली इलाके से आज करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8-10 वरिष्ठ (कांग्रेस) नेता भी हैं। बाकी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।