नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ के ट्वीट पर पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोटिस जारी किया है|दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है, यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं वाले बयान के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कहा, द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।
कांग्रेस नेता उदित राज के इस ट्वीट पर NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि,'महिलाओं के प्रति इस तरह बयान देने के लिए उदित जी अभ्यस्त है, उनके ऐसे ही बयान के लिए पहले भी NCW ने रिकॉग्निजेंस लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ कहा है। उन्होंने इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो महिला हैं? उन्होंने जिस प्रकार का बयान दिया है वो निंदनीय हैं इसलिए NCW ने उन्हें नोटिस दिया है|
बीजेपी ने भी बोला हमला
कांग्रेस नेता उदित राज के ट्वीट पर बीजेपी ने भी हमला बोला| भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि,''जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया...वो भी हमने सुना है| ये सब कही न कही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और ये कही न कही आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को इसके लिए क्षमा मांगना चाहिए|
मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिए निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है: उदित राज
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा,''मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।
पूर्व सांसद उदित राज ने कहा,द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हे आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए।
उदित राज ने कहा,;द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित - आदिवासी आलोचना करेगें और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं। bjp ने मेरा सम्मान किया,जब एससी/एसटी की बात की तो बुरा हो गया।