नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं| सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है| हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह बिल्कुल सच नहीं है| इस बीच येदियुरप्पा ने जेपी नड्डा से मुलाकात की|
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है?' जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि,''"हर्गिज नहीं...," मैं राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी से बात करूंगा और मेकेदातु परियोजना (Mekedatu project) की अनुमति लेने के लिए जल संसाधन मंत्री से भी मिलूंगा।
इस्तीफा देने के सवाल पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि,''"ये सब अफवाह है, कल मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अगले महीने के पहले हफ़्ते में मैं फिर दिल्ली आऊंगा|... ऐसी खबरों का कोई मूल्य नहीं है|
येदियुरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि,''हमने कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा|
येदियुरप्पा ने कहा कि,''किसी ने मुझसे मेरा इस्तीफा नहीं मांगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा से इस्तीफा मांग लिया है।येदियुरप्पा अभी भले ही इन्कार कर रहे हैं, लेकिन वे किसी भी समय अपनी सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
येदियुरप्पा लगातार विवादों में हैं। कर्नाटक में अपनी ही पार्टी में उनका विरोध हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पर्दे के पीछे से उनका बेटा सरकार चला रहा है। कई विधायक मंत्री असंतुष्ट हैं। बहरहाल, येदियुरप्पा इस्तीफा देते हैं तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सभी की नजर टिक जाएगी। शनिवार सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। कहा यह भी जा रहा है कि वे इस्तीफा देने को तैयार हैं, लेकिन अपने बेटे और बेटी के लिए मंत्री पद मांग रहे हैं।