मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आधा-अधूरा काम नहीं करना चाहते, जेपीसी की मांग कायम रहेगी: अडानी पर लगे 'घोटालों' के आरोपों पर संजय राउत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी, बीआरएस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसदों ने अडानी विवाद से संबंधित जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ तृणमूल कांग्रेस…

आधा-अधूरा काम नहीं करना चाहते, जेपीसी की मांग कायम रहेगी: अडानी पर लगे 'घोटालों' के आरोपों पर संजय राउत
आधा-अधूरा काम नहीं करना चाहते, जेपीसी की मांग कायम रहेगी: अडानी पर लगे 'घोटालों' के आरोपों पर संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी, बीआरएस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसदों ने अडानी विवाद से संबंधित जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में एसबीआई बिल्डिंग के पास अडानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।



गौतम अडानी पर लगे कथित 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ,“हम आधा-अधूरा काम नहीं करना चाहते। जेपीसी की मांग हम अधूरी नहीं छोड़ सकते, जेपीसी की मांग कायम रहेगी। इस मामले में विपक्ष भले ही एक है लेकिन हमारा कहना हमेशा से यही है कि चर्चा में भाग लेने का मतलब अडानी के शेयर बढ़ाना है|



वहीँ, RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि ,“एक उद्यमी(अडानी) जो कहीं नहीं था वह अचानक उछलकर यहां तक पहुंचता है। कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें उसका दखल न हो। हाल में आई रिपोर्ट(हिंडनबर्ग) से यह स्पष्ट हो गया है इन्हें के इर्द-गिर्द सत्ता तंत्र का ताना बाना था और इस ताने बाने की कहानी परत दर परत खुल रही है|



कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ,“अडानी के नाम से भाजपा को इतनी चिंता क्यों हो रही है। भारत में इतने उद्योगपति हैं लेकिन BJP अडानी के नाम से इतना लगाव क्यों महसूस कर रही है कि राहुल गांधी द्वारा अडानी की आलोचना इन्हें अच्छी नहीं लग रही|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।