मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी और महंगाई दोनों देश को मार रहे: बोले पी.चिदंबरम- केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम फ़ौरन कम करने की मांग

नई दिल्ली: बढ़ती मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। विपक्षी दल लगातार केंद्र पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।मंगलवार को कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम…

मोदी और महंगाई दोनों देश को मार रहे: बोले पी.चिदंबरम- केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम फ़ौरन कम करने की मांग
मोदी और महंगाई दोनों देश को मार रहे: बोले पी.चिदंबरम- केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम फ़ौरन कम करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  बढ़ती मंहगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। विपक्षी दल लगातार केंद्र पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।मंगलवार को  कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा है कि गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ रही है।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने कहा,'' महंगाई मांग बढ़ने और लोगों के हाथ में ज़्यादा पैसे होने की वजह से नहीं हुई है। ये महंगाई सरकार की गलत नीतियों और अर्थव्यवस्था के अनुपयुक्त प्रबंधन की वजह से हुई है|



पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा,', “देश में बढ़ी महंगाई के लिए पूरी तरह एनडीए सरकार जिम्मेदार है। मोदी सरकार दिखावा करती हैं कि उन्हें बढ़ती महंगाई की चिंता है, लेकिन उनकी ये चिंता झूठी है। सरकार के इनकार करने से मंहगाई खत्म नहीं हो जाएगी।कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे पर सरकार की घोर लापरवाही की निंदा करती है|



The govt and RBI have set an inflation target: 4 +/- 2%. CPI has breached the upper limit of 6% & is now, 6.26%. Urban CPI has spurted from 5.91% in May to 6.37% in June. Core inflation has moved up in a month from 5.5%t to 5.8%.


''''Food inflation is at 5.58% 

Pulses inflation is at 10.01%

 Fruits inflation is at 11.82% 

Transport inflation is at 11.56%

Fuel & Light inflation is at 12.68% 

Oils & Fats inflation is at 34.78%''''





“चिदंबरम ने आगे कहा है, “कांग्रेस की मांग है कि केंद्र पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम तुरंत कम करे। हम मांग करते हैं कि आयात शुल्क की समीक्षा की जाए और आवश्यक आयातित वस्तुओं की कीमतों को रीसेट किया जाए। जरूरी वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाया जाए।“



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,,'''मोदी और महंगाई दोनों देश को मार रहे हैं;  डीज़ल, गैस और पेट्रोल की बढती कीमतें बज़ट बिगाड़ गयी और बाकी कुछ बचा था तो महंगाई मार गयी;  अच्छे दिन तो आये नहीं, महंगे दिनों ने देश की जनता का बज़ट बिगाड़ दिया|



उन्होंने मंगलवार को कहा, "अब सवाल यह है कि क्या खाएं, क्या पकाएं और घर का बज़ट कैसे चलाएं? आज ये सीधे तीन सवाल मुंह बाएं हिन्दुस्तान की जनता के सामने खड़े हैं; उपभोक्ता मूल्य महंगाई के ताजा आंकडें जारी हो गए हैं और वो 6.26% या लगभग 6.3% तक पहुँच गयी है| शहरों में महंगाई और ज्यादा है; चाहे वो खाने-पीने का सामान हो, दाल-सब्जी-फल हो, यातायात के साधन हों, पेट्रोल-डीज़ल हों या रसोई गैस हो और अब CNG-PNG गैस के दाम भी सरकार ने इसी हफ्ते और बढ़ा दिए हैं|




सुरजेवाला ने कहा कि,,''सच्चाई ये भी है कि एक तरफ महंगाई की मार और दूसरी तरफ बेरोजगारी की धार; पहली बार इस देश में वर्षों के बाद बेरोजगारी की दर 8% को पार कर गयी है | वो सारे प्रान्त जहाँ बेरोजगारी की दर 20%, 25% और 30% है वो सभी भाजपा शासित प्रदेश हैं; नौकरियां जा रही हैं; 4 करोड़ के करीब रोजगार अकेले लॉकडाउन में चले गए|




कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि,''महंगाई, बेरोजगारी, जाती नौकरियां और घटती तनख्वाह; चौतरफा मार हिन्दुस्तान की जनता पर पड़ रही है; इसलिए किसी ने कहा है कि मोदी और महंगाई, दोनों ही देश की जनता के लिए हानिकारक हैं| इस महंगाई के लिए अगर कोई जिम्मेदार है, तो वो सिर्फ मोदी सरकार है; यह महंगाई मांग बढ़ने की वजह से नहीं हुई है, लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा ह,  इसलिए भी नहीं हुई, यह महंगाई सरकार की गलत और जन विरोधी नीतियों का परिणाम है |




हमारी मांगें: 

- पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम फ़ौरन कम किए जाएँ 

- सरकार जो सेस लगाकार लाखों-करोड़ों का मुनाफा कमा रही है उसमें कटौती करे और उससे जनता को राहत पहुंचाई जाए 

 - उपभोक्ता के इस्तेमाल की चीज़ों पर जो आयात शुल्क लगा हुआ है, फौरी तौर पर उस पर पुनर्विचार कर उसे कम किया जाए  

- साबुन, तेल, बिस्किट, टूथपेस्ट, कपड़े जैसी रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी काउंसिल की मीटिंग बुलाकर प्रधानमंत्री इसमें हस्तक्षेप करें












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।