मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली: पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को उद्योगपति राहुल बजाज को पुणे में निधन हो गया| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद्म भूषण से…

पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक
पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को उद्योगपति राहुल बजाज को पुणे में निधन हो गया| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की।



रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया,''उद्योगपति राहुल बजाज का आज दोपहर 2:30 बजे पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में निधन हुआ। उनका पिछले एक महीने से हृदय और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का इलाज चल रहा था। उनका कल अंतिम संस्कार होगा|



राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त किया।



केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि| पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं| विगत पांच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है| ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे| ॐ शांति..



प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि,''श्री राहुल बजाज जी ने बुलंद भारत को गढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे भारत की विकास यात्रा की एक बेजोड़ शख्सियत थे और हमेशा सच व आजाद भारत की नींव रखने वाले मूल्यों के साथ खड़े हुए। उनके निधन से देश को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। विनम्र श्रद्धांजलि।



मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के ट्वीट करते हुए लिखा कि बजाज समूह के मानद अध्यक्ष श्री राहुल बजाज का निधन भारत के व्यापारिक समुदाय के लिए एक क्षति है| शोक संतप्त परिवार और समूह के प्रति मेरी संवेदनाएं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।