मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सदन में हंगामा: मानसून सत्र में संसद से अब तक कुल 24 सांसद हुए निलंबित, विपक्ष बोला- MPs को सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं

नई दिल्‍ली: Parliament Monsoon session: सदन में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर दो दिनों के अंदर राज्यसभा और लोकसभा से अब तक विपक्ष के 24 सांसद निलंबित हो चुके हैं। 20 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलं…

सदन में हंगामा: मानसून सत्र में संसद से अब तक कुल 24 सांसद हुए निलंबित, विपक्ष बोला- MPs को सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं
सदन में हंगामा: मानसून सत्र में संसद से अब तक कुल 24 सांसद हुए निलंबित, विपक्ष बोला- MPs को सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍लीParliament Monsoon session: सदन में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर दो दिनों के अंदर राज्यसभा और लोकसभा से अब तक विपक्ष के 24 सांसद निलंबित हो चुके हैं। 20 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है, जबकि चार को पूरे सत्र के लिए। विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा- लोकसभा की कार्यवाही स्थगित| कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में महंगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।



राज्यसभा से 20 और लोकसभा से चार, अब तक कुल 24 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है| संजय सिंह को हफ्तेभर के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है |   सांसदों के निलंबन पर विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,''आज जो दोनों सदनों से 23 सांसदों को निलंबित किया गया है उन्हें इस आदेश को वापस लेना चाहिए। जो लोग महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं उन्हें सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं है। इसके लिए हम लड़ेंगे| हम अपनी ये भी बात रखने की कोशिश करेंगे की जो ED और CBI का दुरुपयोग हो रहा है उसके बारे में भी हम बताएंगे|



कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि ,23-24 सांसदों को संसद में निष्कासित कर दिया गया। हमें सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा। यहां पर पुलिसिया राज चलाया जा रहा है। कल इन्होंने हमें रोका था आज भी रोक रहे हैं लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे|



AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि,''गुजरात में नकली नकली शराब पीने से 55 लोगों की मौत हुई। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों गुजरात से हैं उनको सदन में बताना चाहिए कि जिस प्रदेश में शराब बंद है उस राज्य में ऐसा कैसे हो रहा है। हमने सरकार से इसपर जवाब मांगा लेकिन उन्होंने मुझे निलंबित कर दिया|



कांग्रेस के निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि,'हम पिछले 6 दिनों से लोकसभा में महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन हमें निलंबित कर दिया गया है और कल से हमें सदन में जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। इसका विरोध करने के लिए हम संसद के प्रवेश द्वार पर बैठे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।