मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लोकसभा से कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित: कहा- संसद 'सरकार' की तारीफ के लिए नहीं, लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी

नई दिल्‍ली : Parliament Monsoon session: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में बढ़ती हुई महँगाई को लेकर हंगामा करने के आरोप में स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के चार सदस्‍यों को निलंबित कर दिया है| यह…

लोकसभा से कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित: कहा- संसद 'सरकार' की तारीफ के लिए नहीं, लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी
लोकसभा से कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित: कहा- संसद 'सरकार' की तारीफ के लिए नहीं, लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : Parliament Monsoon session: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में बढ़ती हुई महँगाई को लेकर हंगामा करने के आरोप में स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के चार सदस्‍यों को निलंबित कर दिया है| यह चारों कांग्रेसी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए हैं.  ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को सस्‍पेंड किया गया है|


लोकसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर, टीएन प्रतापन, जोथिमणि और राम्या हरिदास शेष सत्र के लिए निलंबित किया गया है| विपक्ष के लगातार विरोध के बीच लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया |



कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस के 4 संसदों को सत्र के अंतिम दिन तक के लिए निलंबित किया गया है। सत्ता पक्ष कांग्रेस पार्टी को डराना, धमकाना चाहती है। कांग्रेस की पहले दिन से स्थगन प्रस्ताव की मांग रही है जिससे अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा हो सके लेकिन सत्ता पक्ष इससे भाग रही है| 



PM मोदी पर हमला करते हुए गौरव गोगोई ने कहा- भारतीय संसद 'शहंशाह और उनकी सरकार' की तारीफों से गूंजने के लिए नहीं है| उन्होंने कहा कि यह वेदी है जहां सर्वोच्च नेता को भी इस देश के नागरिक को जवाब देना चाहिए| उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने कांग्रेस के 4 सांसदों को निलंबित नहीं किया, उन्होंने भारतीयों के अधिकारों को निलंबित कर दिया।



कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,''महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष एक साथ है। लेकिन सरकार इस पर चर्चा करने से कतरा रही है। सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष की आवाज को धमकाने के लिए हमारे (चार) सांसदों को निलंबित करने का क्रूर कदम उठाया है|



केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि,'स्पीकर के चेहरे के सामने तख्तियां फहराना, क्या कोई तरीका होता है? स्पीकर के चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने ऐसा किया। इसका मतलब उनके मन में कानून और पद का सम्मान नहीं है। उन्हें मतदान से नहीं बल्कि सदन की सेवाओं से निलंबित किया गया है|



निलंबित करना ठी?? नहीं: INC

सांसदो के निलंबित होने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,ऐसे निलंबित करना ठीक नहीं है। लोकतंत्र में अगर सच को सदन के सामने रखते हैं और उनको डराने की कोशिश सरकार द्वारा की जाती है तो यह बहुत गलत बात है। इसका मतलब यही है कि मोदी जी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं|



कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,''गांधी जी की तस्वीर को सामने रख आंदोलन करने की इजाजत दुनिया में सबको मिलती है। लेकिन जिस देश ने गांधी जी को जन्म दिया, उस देश के लोगों को इजाजत नहीं है। हम अहिंसा के राह को अपनाते हुए आंदोलन करना चाहते थे लेकिन सरकार ने हमें इसकी भी इजाजत नहीं दी|



सरकार की असंवैधानिक गतिविधियों से डरने वाले नहीं: INC

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि,''कांग्रेस के सांसदों ने बढ़ती मंहगाई का विरोध करने गए थे लेकिन उनको निलंबित कर दिया गया। हम सरकार की असंवैधानिक गतिविधियों से नहीं डरने वाले|



मोदी सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला: AAP

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि,'एक वित्तीय वर्ष में भारत सरकार ने 78 बार पेट्रोल और 76 बार डीज़ल के दाम बढ़ाए हैं। इतनी बार ईंधन के दाम बढ़ाकर केवल एक साल में सरकार ने देश के आम आदमी की जेब पर डाका डाला है। आज से पहले कभी भारत के इतिहास में 70-78 बार पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए| जो सरकार 70-75-80 बार भाव बढ़ाकर कभी एक्साइज ड्यूटी, कभी फ्यूल के दाम बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल मंहगा करती है उसकी जिम्मेदारी बनती है कि दामों को नीचे लाए। सदन में मंहगाई पर बहस होनी चाहिए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।