नई दिल्ली: Parliament Monsoon session: सदन में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर 19 विपक्षी राज्यसभा सांसदों को हफ्ते के शेष भाग के लिए निलंबित किया गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सुष्मिता देव डॉ. शांतनु सेन डोला सेन और DMK सांसद आर गिरिरंजन समेत सहित 19 सांसदों को सप्ताह के शेष भाग के लिए सस्पेंड किया गया है|
19 सदस्यों के निलंबन पर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित|
तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन सहित अन्य राज्यसभा सांसदों को सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए कदाचार के लिए सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया।
राज्यसभा के इन सांसदों को किया गया निलंबित
-TMC के सांसद सुष्मिता देब, डॉ. शांतनु सेन, डोला सेन, मौसम नूर, शांता छेत्री, नदीमुल हक और अभीरंजन विश्वास.
-DMK के सांसद हमीद अब्दुल्ला, आर गिरिरंजन, एनआर एलांगो, एम षनमुगम, एस कल्याणसुंदरम और कनिमोझी
-TRS के सांसद बीएल यादव, दामोदर राव दिवाकोंडा और रविहंद्रा वेद्दिराजू
- CPI (M) के सांसद एए रहीम और वी. शिवदासन
- CPI के सांसद संतोष कुमार
विपक्षी सांसद पिछले कई दिनों से मूल्य वृद्धि और वस्तु एवं सेवा कर या जीएसटी वृद्धि जैसे समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं| वहीँ, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कोविड संक्रमण से उबरने और संसद लौटने के बाद के बाद सरकार महंगाई के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं|
कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित
लोकसभा में कांग्रेस के चार सांसदों को शेष सत्र के लिए सोमवार को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विपक्षी सांसदों के मूल्य वृद्धि-महंगाई आदि मुद्दों को लेकर हंगामा न करने की चेतावनी दे रहे थे। इसके बावजूद सांसद मूल्य वृद्धि पर चर्चा कराने की मांग को लेकर तख्तियां लेकर डटे हुए थे।