मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को दी मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) अपनी नई टीम से बातचीत की और कहा कि जहां तक देश में COVID-19 की स्थिति का संबंध है, आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं है| पीएम मोदी ने नए मंत्रियों…

पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को दी मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह
पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को दी मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) अपनी नई टीम से बातचीत की और कहा कि जहां तक देश में COVID-19 की स्थिति का संबंध है, आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं है| पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को दी अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह|




मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी| बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नए मंत्रियों को अपने पूर्ववर्तियों से मिलकर उनके अनुभवों से सीखने के लिए कहा| पीएम मोदी ने मंत्रियों से समय पर कार्यालय पहुंचने और अपनी सारी ऊर्जा को मंत्री के काम में लगाने को कहा|




प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि अब इसका हिस्सा नहीं रहे मंत्रियों ने काफी योगदान दिया| नए मंत्री उनसे सीख सकते हैं| प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से समय पर कार्यालय पहुंचने और अपनी सारी ऊर्जा को मंत्रालय के काम में लगाने के लिए कहा| साथ ही उन्होंने नए मंत्रियों को मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी से बचने की भी सलाह दी|




पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध करें| मंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने भीड़-भाड़ वाली जगहों, बिना मास्क के घूम रहे लोगों या सामाजिक दूरी के उल्लंघन वाले दृश्यों पर चिंता जताई|साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र और केरल से लगातार बड़ी संख्या में कोविड के मामले आने पर भी फिक्र जाहिर की|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।