मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी , अमित शाह दूध नहीं पीते होंगे लेकिन...':अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रहार

नई दिल्‍ली: अमूल दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना…

पीएम मोदी , अमित शाह दूध नहीं पीते होंगे लेकिन...':अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रहार
पीएम मोदी , अमित शाह दूध नहीं पीते होंगे लेकिन...':अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रहार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: अमूल दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ोतरी से आम आदमी प्रभावित होगा।



अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "अगर अमूल दूध के दाम में इज़ाफा होगा तो सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। हो सकता है मोदी जी और अमित शाह जी दूध नहीं पीते होंगे लेकिन देश के बच्चों के लिए तो दूध पीना ज़रूरी है। दूध के दाम को बढ़ाते हुए सरकार ने अपनी नियत साफ कर दी है|


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों  व Lumpy Skin Disease की Mishandling की वजह से गाय-भैंस के चारे में बेहद कमी आई, जिससे चारा महँगा हो गया है। Dairy किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा। लगातार बढ़ते दूध के दामों का प्रभाव देश के बच्चों के पोषण पर पड़ रहा है। इस कुचक्र का हल कब?



कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ता है. "दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि आपकी जेब को कैसे प्रभावित करेगी? यदि आपका परिवार प्रति दिन दो लीटर दूध की खपत करता है, तो आपको अब प्रति दिन 6 रुपये अधिक देने होंगे।" विपक्षी दल ने यह भी बताया कि एक परिवार प्रति माह ₹180 और प्रति वर्ष ₹2,160 अधिक भुगतान करेगा।



पार्टी ने ट्वीट किया, "क्या यह 'अमृत काल' है या 'रिकवरी काल'? ये सवाल आप भी पूछिए।।"



कांग्रेस ने फरवरी 2022 से फरवरी 2023 में एक लीटर अमूल दूध की कीमत की भी तुलना की, जिसमें 8 रुपये तक का अंतर दिखा। पार्टी ने व्यंग्यात्मक अंदाज से पूछा,"अच्छे दिन?" 



“दूध के दाम 3 रुपए लीटर बढ़ने का आपकी जेब पर क्या असर होगा? अगर आपके परिवार में हर दिन 2 लीटर दूध लगता है तो अब आपको हर दिन 6 रुपए ज्यादा देने होंगे। 

• एक महीने में 180 रुपए ज्यादा

• एक साल में 2,160 रुपए ज्यादा

• अमृतकाल है या वसूली काल?” “ये सवाल आप भी पूछिए।”



“अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया।

पिछले 1 साल में '8 रुपए' दाम बढ़े हैं???

• फरवरी 2022: अमूल गोल्ड 58 रुपए लीटर

• फरवरी 2023: अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर”

“अच्छे दिन?”



यह भी पढ़ेंमहंगाई का एक और झटका: अमूल दूध के दाम बढ़े, 3 रुपये का हुआ इजाफा 


संशोधन के बाद, अमूल गोल्ड 66 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताज़ा 54 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।