मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उग्रवाद, कट्टरवाद और अलगाववाद के बारे में भारत-उज्बेकिस्तान की एक जैसी चिंताएं: भारत-उज्बेकिस्तान virtual summit में बोले PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच वर्चुअल बैठक हुई। भारत-उज्बेकिस्तान आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत और उ…

उग्रवाद, कट्टरवाद और अलगाववाद के बारे में भारत-उज्बेकिस्तान की एक जैसी चिंताएं: भारत-उज्बेकिस्तान virtual summit में बोले PM मोदी
उग्रवाद, कट्टरवाद और अलगाववाद के बारे में भारत-उज्बेकिस्तान की एक जैसी चिंताएं: भारत-उज्बेकिस्तान virtual summit में बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच वर्चुअल बैठक हुई। भारत-उज्बेकिस्तान आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा,''भारत और उज्बेकिस्तान मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।""भारत और उज्बेकिस्तान मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।"उग्रवाद, कट्टरवाद तथा अलगाववाद के बारे में हमारी एक जैसी चिंताएं हैं। हम दोनों ही आतंकवाद के ख़िलाफ़ दृढ़ता से एक साथ खड़े हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी हमारा एक जैसा नजरिया है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं इस साल उज़्बेकिस्तान की यात्रा के लिए उत्सुक था। कोविड-19 महामारी की वजह से मेरी यात्रा तो नहीं हो पाई, लेकिन मुझे ख़ुशी है कि "Work From Anywhere” के इस काल में हम आज वर्चुअल माध्यम से मिल रहे हैं।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत और उज्बेकिस्तान दो समृद्ध सभ्यताएं हैं, प्राचीन समय से ही निरंतर हमारे आपसी संपर्क रहे हैं। हमारे क्षेत्र की चुनौतियों और अवसर के बारे में हमारी समझ और अप्रोच में बहुत समानता है और इसलिए हमारे संबंध हमेशा से बहुत मजबूत रहे हैं|उग्रवाद, कट्टरवाद और अलगाववाद के बारे में हमारी एक जैसी चिंताएं हैं। हम दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से एक साथ खड़े हैं, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी हमारा एक जैसा नजरिया है|




नरेंद्र मोदी ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''2018 और 2019 में आपकी भारत यात्राओं के दौरान हमें कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला, जिससे हमारे संबंधों में एक नई गति देखने को मिली।हम सहमत हैं कि अफगानिस्तान में शांति की बहाली के लिए एक ऐसी प्रक्रिया आवश्यक है जो स्वयं अफ़ग़ानिस्तान की अगुआई, स्वामित्व और नियंत्रण में हो। पिछले दो दशकों की उपलब्धियों को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।भारत और उज्बेकिस्तान ने मिलकर India-Central Asia Dialogue की पहल ली थी। इसकी शुरुआत पिछले वर्ष समरकंद से हुई थी।




PM मोदी ने कहा,''पिछले कुछ वर्षों में हमारी आर्थिक साझेदारी भी मजबूत हुई है।हम उज्बेकिस्तान के साथ अपनी development partnership को भी और घनिष्ट बनाना चाहते हैं।मुझे यह जानकर खुशी है कि भारतीय Line of Credit के अंतर्गत कई projects पर विचार किया जा रहा है।



नरेंद्र मोदी ने कहा,''आपकी विकास प्राथमिकताओं के अनुसार हम भारत की expertise और experience साझा करने के लिए तैयार हैं। Infrastructure, IT, शिक्षा, स्वास्थ्य, training और capacity building जैसे क्षेत्रों में भारत में काफी काबिलियत है, जो उज्बेकिस्तान के काम आ सकती है। हमारे बीच कृषि संबंधित Joint Working Group की स्थापन एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम हैं l इससे हम अपने कृषि व्यापार बढ़ाने के अवसर खोज सकते हैं जिससे दोनों देशों के किसानों को मदद मिलेंगी l



PM मोदी ने कहा,'' हमारी सुरक्षा साझेदारी द्विपक्षीय संबंधों का एक मजबूत स्तम्भ बनती जा रही है।पिछले वर्ष हमारे सशस्त्र बलों का सबसे पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ।Space और Atomic energy के क्षेत्रों में भी हमारे सयुंक्त प्रयास बढ़ रहे हैं। यह भी संतोष का विषय है कि कोविड-19 महामारी के इस कठिन समय में दोनों देशों ने एक-दूसरे को भरपूर सहयोग दिया है। चाहे दवाइयों की आपूर्ति के लिए हो या एक-दूसरे के नागरिकों को सुरक्षित घर लौटाने के लिए।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।