मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

...राजनीतिक स्वार्थ में पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने का ऐलान कर सकते हैं: 'रेवाड़ी कल्चर' पर एक बार फिर पीएम मोदी का तंज

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी कल्चर यानी मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली राजनीति पर एक बार फिर निशाना साधा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,राजनीति स्वार्थ में लोग मुफ्त प…

...राजनीतिक स्वार्थ में पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने का ऐलान कर सकते हैं: 'रेवाड़ी कल्चर' पर एक बार फिर पीएम मोदी का तंज
...राजनीतिक स्वार्थ में पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने का ऐलान कर सकते हैं: 'रेवाड़ी कल्चर' पर एक बार फिर पीएम मोदी का तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी कल्चर यानी मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली राजनीति पर एक बार फिर निशाना साधा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,राजनीति स्वार्थ में लोग मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा भी कर सकते हैं। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में द्वितीय जनरेशन (2G) इथेनॉल संयंत्र के उद्घाटन के दौरान कही है|



प्रधानमंत्री ने कहा,''जिन लोगों में राजनीतिक स्वार्थ के लिए शॉर्ट-कट अपनाकर, समस्याओं को टाल देने की प्रवृत्ति होती है, वो कभी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं कर सकते। शॉर्ट-कट अपनाने वालों को कुछ समय के लिए वाहवाही भले मिल जाए, राजनीतिक फायदा भले हो जाए, लेकिन समस्या कम नहीं होती| शॉर्ट-कट अपनाने से शॉर्ट-सर्किट अवश्य होता है। शॉर्ट-कट पर चलने के बजाय हमारी सरकार समस्याओं के स्थाई समाधान में जुटी है।



उन्होंने कहा,''अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा| उन्होंने कहा,'' पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से बीते 7-8 साल में देश के करीब 50 हजार करोड़ रुपये बाहर विदेश जाने से बचे हैं। और करीब-करीब इतने ही हजार करोड़ रुपये इथेनॉल ब्लेडिंग की वजह से हमारे देश के किसानों के पास गए हैं। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।