मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समते कई नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है| रामविलास पासवान के निधन पर राष…

रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समते कई नेताओं ने जताया दुख
रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समते कई नेताओं ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है| रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद,प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने संवेदना प्रगट की|





प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर संवेदना व्यक्त की।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।' उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।




राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रामविलास पासवान के निधन पर जताया दुख| राष्ट्रपति कोविंद ने कहा,''केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी  फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।





केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,''रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा,'' सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है। चाहे 1975 के आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या मोदी सरकार में कोरोना महामारी में गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करना हो, राम विलास पासवान जी ने इन सभी में अद्वितीय भूमिका निभाई है। कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहते हुए, पासवान जी अपने सरल व सौम्य व्यक्तित्व से सबके प्रिय रहे।




अमित शाह ने ट्वीट कर कहा,'भारतीय राजनीति व केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी कमी सदैव बनी रहेगी और मोदी सरकार उनके गरीब कल्याण व बिहार के विकास के स्वपन्न को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध रहेगी। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शा??ति की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति





कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। चिराग को पासवान को टैग करते हुए ट्वीट किया,  मैं उनका काफी सम्मान करता था। उनका निधन केवल आपके लिए नहीं बल्कि देश और हम सब का नुकसान है।



रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए- लालू प्रसाद यादव

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, 'रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।'



रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।'




बसपा सुप्रीम मायावती ने लिखा, 'केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।'



मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा,केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे|




यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है। वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!'



बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'



राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, जब चिराग पासवान को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उनका निधन हो गया। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। मैंनें अपनी राजनीतिक पारी पासवानजी के साथ शुरू की थी। 2010 में जब आरजेडी-एलजेपी गठबंधन में थे तो कई बार उनके साथ हमने प्रचार किया था।




मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'श्री रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार सुनकर अत्यंत स्तब्ध हूं! मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने अपना जीवन बिहार के नागरिकों की भलाई के लिए समर्पित किया। मध्यप्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।