नई दिल्ली: 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। चुनाव आयोग ने 09 जून 2022 को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया था। 18 जुलाई को वोटिंग होगी। 21 जुलाई को नतीजे आएंगे।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 29 जून नामांकन की आखिरी तारीख होगी। वहीं 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और इसके बाद 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे, जो जुलाई की 25 तारीख तक अपना पदभार ग्रहण कर सकेंगे।
आपको बता दें कि,''राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और अगले राष्ट्रपति का चुनाव इससे पहले ही होना है।इससे पहले 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे।
वहीं चुनाव प्रक्रिया की बात करें तो राष्ट्रपति को चुनने के लिए जनता के ओर से चुने गए प्रतिनिधि डालते हैं। यानी आम लोग इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लेते। इसके लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करते हैं। साथ ही देश के सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य यानी विधायक भी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में मतदाताओं की कुल संख्या 4,809 होगी| जिसमें 776 सांसद और 4,033 विधायक शामिल हैं