नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के दावे पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं| कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने संबंधी बयान को लेकर केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया और ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की ।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘ ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई : केंद्र सरकार । मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 प्रतिशत तक बढ़ा दिया । ’’
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मौतें इसलिए हुईं क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की । उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न समूह और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज किया गया ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया गया|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा ,''अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई ।
केंद्र सरकार के कहने कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुई हैं पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''"ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई": केंद्र सरकार
मौतें इसलिए हुईं,''क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया, क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की| एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई|