मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी...: योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बोले गए निजी हमले का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करारा जवाब दिया है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी, प्रध…

मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी...: योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब
मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी...: योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बोले गए निजी हमले का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करारा जवाब दिया है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का ज़िक्र करते हुए कहा है कि विवाद इन तीनों के बीच होगा, मेरा भाई मेरे लिए अपनी जान दे देगा



योगी आदित्यनाथ के ट्वीट भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी पर प्रियंका गांधी ने कहा,''मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है| श्रीमती गांधी ने कहा,'' लगता है कि मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी वजह से कह रहे हैं|



दरअसल,' जब  प्रियंका गांधी से योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी, और मेरा भाई मेरे लिए जान दे देगा। तो विवाद कैसा?



प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि लगता है योगी जी उस विवाद की बात कर रहे हैं, जो उनके मन में है। प्रियंका गांधी ने कहा कि विवाद तो योगी जी, मोदी जी और अमित शाह के बीच चल रहा है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।