मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का राजनाथ सिंह से आग्रह: सेना में तत्काल भर्ती निकालें, युवाओं को आयु सीमा में दो साल की छूट मिले; लंबे समय से भर्ती न आने से परेशान हैं युवा

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकाली जाए और युवाओं को आयुसीमा में दो साल की छू…

प्रियंका गांधी का राजनाथ सिंह से आग्रह: सेना में तत्काल भर्ती निकालें, युवाओं को आयु सीमा में दो साल की छूट मिले; लंबे समय से भर्ती न आने से परेशान हैं युवा
प्रियंका गांधी का राजनाथ सिंह से आग्रह: सेना में तत्काल भर्ती निकालें, युवाओं को आयु सीमा में दो साल की छूट मिले; लंबे समय से भर्ती न आने से परेशान हैं युवा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकाली जाए और युवाओं को आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए। उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में यह भी कहा कि लंबे समय से भर्ती नहीं होने, ‘परिणाम एवं नियुक्तियों में विलंब’ के कारण युवाओं में भारी निराशा है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘,''सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती (जनवरी 2020) की एनरोलमेंट लिस्ट व परिणाम (वायुसैनिक भर्ती 2021) व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया। 



प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘ सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना भारत के तमाम युवाओं का सपना होता है। इसके लिए देश के लाखों युवा कड़ी मेहनत से तैयारी करते हैं। महोदय, देशभर से तमाम युवाओं ने सेना में भर्तियों के परिणामों, नियुक्तियों में देरी व भर्ती रैली से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की तरफ़ आपका एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है, जोकि निम्नलिखित हैं:



● वायुसेना में सैनिक की भर्ती (जनवरी 2020) के लिए नवंबर 2020 में परीक्षा हुई थी और उसका परिणाम भी नवंबर 2020 में आ गया था। सभी टेस्ट हो जाने एवं प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट आ जाने के बावजूद अभी तक इसकी एनरोलमेंट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस भर्ती से जुड़े युवाओं का कहना है कि एनरोलमेंट लिस्ट जारी करने की तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। जनवरी 2020 की भर्ती की एनरोलमेंट लिस्ट तुरंत जारी की जाए। 


● इसके अलावा वायुसेना में सैनिकों की भर्ती की एक और परीक्षा जुलाई 2021 में ली गई, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। इसका परिणाम अगस्त 2021 में आना था, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। जुलाई 2021 की भर्ती का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए।



● लाखों युवा दौड़, नियमित व्यायाम एवं अन्य माध्यमों से सेना भर्ती की तैयारी में लगे हैं, लेकिन कई सालों से सेना की भर्ती नहीं आई है। सेना भर्ती की तैयारी करने रेशान हैं। सेना में खाली पड़े लाखों पद भरने के लिए अविलंब भर्ती निकाली जाए और सभी भर्ती केंद्रों पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाए।

● लम्बे समय से सेना में भर्तियों के न आने एवं परिणामों, नियुक्तियों में देरी के चलते कई योग्य युवाओं की उम्र निकल रही है। सेना में भर्ती के लिए एक निश्चित समयसीमा के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह से कहा,'दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार की तरफ़ से लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 लाख पद खाली होने कि बात कही गई। एकतरफ जहां सेना में लाखों पद खाली पड़े हैं, वहीं सेना भर्ती के परिणामों व प्रक्रियाओं में देरी व सालोंसाल भर्ती न आने से लाखों युवा कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी निराश हैं। आशा है कि आप सेना में भर्तियों से जुड़े इन सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेंगे एवं अविलम्ब आवश्यक कदम उठाएँगे, ताकि सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की मेहनत को सम्मान व समाधान मिल सके।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।