मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पटियाला से कांग्रेस सांसद व अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित

नई दिल्ली: पटियाला से कांग्रेस सांसद (लोकसभा) परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिं…

पटियाला से कांग्रेस सांसद व अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित
पटियाला से कांग्रेस सांसद व अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पटियाला से कांग्रेस सांसद (लोकसभा) परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 



अखिल भारतीय कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की तरफ से परनीत को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें परनीत से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ पार्टी से निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए।



कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से परनीत कौर के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाए गए थे कि पटियाला से सांसद परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए भाजपा की मदद कर रही है। 



पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी कुछ इसी तरह से विचार परनीत कौर के खिलाफ व्यक्त किए थे। इस शिकायत को अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के पास भेजा गया। कमेटी ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद परनीत कौर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर जवाब भी मांगा गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।