मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘‘सेना के बाद अब बैंकों में भी अग्निवीर मॉडल”: राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, बोले- ये शुरुआत है...

नई दिल्‍ली: सेना में अग्निवीरों की तर्ज पर अब बैंकों में भी कर्मचारियों की बहाली होगी। यह कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट पर रखे जाएंगे।अग्निवीर की तर्ज पर बैंकों में भर्ती किये जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अ…

‘‘सेना के बाद अब बैंकों में भी अग्निवीर मॉडल”: राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, बोले- ये शुरुआत है...
‘‘सेना के बाद अब बैंकों में भी अग्निवीर मॉडल”: राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, बोले- ये शुरुआत है... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  सेना में अग्निवीरों की तर्ज पर अब बैंकों में भी कर्मचारियों की बहाली होगी।  यह कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट पर रखे जाएंगे।अग्निवीर की तर्ज पर बैंकों में भर्ती किये जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सेना के बाद अब बैंकों में भी अग्निवीर मॉडल, ये शुरुआत है। नौकरी का ये ‘ठेका मॉडल’ बाक़ी बैंकों व संस्थाओं में भी लागू होने का अंदेशा है।



 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले, जब हम इस तानशाह सरकार द्वारा लायी गई 'अग्निपथ' योजना का विरोध कर रहे थे, तब हमने पूरे देश को बताया था कि इनकी नीयत साफ़ नहीं है, ये युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, SBI भी अग्निवीरों की तर्ज पर बैंक में कर्मचारियों को रखेगा, अनुबंध के आधार पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को SBI के स्थायी कर्मियों को मिलने वाले सभी लाभ नहीं मिलेंगे। 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘ये शुरुआत है। नौकरी का ये ‘ठेका मॉडल’ बाक़ी बैंकों व संस्थाओं में भी लागू होने का अंदेशा है।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लाखों युवा दिन-रात पढ़ाई करके बैंक की परीक्षा निकालने की तैयारी करते हैं, ये सोचते हैं कि एक बार बैंक में सरकारी नौकरी लग जाएगी तो जीवन भर आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे, अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। लेकिन आर्थिक रूप से सुरक्षित और सशक्त भारत का ख़्याल तानाशाह को कभी रास ही नहीं आया।



उन्होंने कहा,''माता-पिता न जाने कितने संघर्ष करके, खुद पर कटौती करके अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, महंगी शिक्षा का बोझ उठाते हैं ताकि उनके बच्चे अफसर बन सकें, लेकिन आज की ये निष्ठुर सरकार मां-बाप के साथ-साथ युवाओं के सपनों को भी चकनाचूर करने पर आमादा है।  



कांग्रेस नेता ने कहा,, ‘‘मैं फिर कह रहा हूं, ये सब 'मित्रों' के फायदे के लिए किया जा रहा है, ये सरकार पूरे देश को निजीकरण की तरफ़ धकेल रही है। 



 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं हम हमेशा आपके अधिकारों और हक़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अभी भी वक़्त है, अपनी आंखें खोलिए और अपने ख़िलाफ़ हो रही इन साज़िशों के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाइए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।