मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोग परेशान है रिकॉर्ड तोड़ महँगाई, कोरोना वैक्सीन से , केंद्र सरकार की प्राथमिकता है सोशल मीडिया और झूठी इमेज : राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती महंगाई, कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि…

लोग परेशान है रिकॉर्ड तोड़ महँगाई, कोरोना वैक्सीन से , केंद्र सरकार की प्राथमिकता है सोशल मीडिया और झूठी इमेज : राहुल गांधी
लोग परेशान है रिकॉर्ड तोड़ महँगाई, कोरोना वैक्सीन से , केंद्र सरकार की प्राथमिकता है सोशल मीडिया और झूठी इमेज : राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती महंगाई, कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'कोरोना महामारी के बीच देश के लोग रिकॉर्ड तोड़ महँगाई और कोरोना वैक्सीन को लेकर परेशान है जबकि केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने और अपनी झूठी इमेज चमकाने में लगी हुई है|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "केंद्र सरकार की प्राथमिकता- सोशल मीडिया, झूठी इमेज। जनता की प्राथमिकता- रिकॉर्ड तोड़ महँगाई, कोरोना वैक्सीन। ये कैसे अच्छे दिन!




इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों के लेकर सरकार झूठ बोल रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दावा किया कि सरकार ने मरने वालों के आंकड़े दबाने के लिए बहुत मेहनत की है। राहुल गांधी ने अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'आंकड़े झूठ नहीं बोलते, केंद्र सरकार बोलती है।'



प्रियंका गांधी ने भी इसी खबर को लेकर ट्वीट कर कहा, 'हम कभी नहीं जान पाएंगे कि कोविड से मरने वालों की वास्तविक संख्या क्या है क्योंकि सरकार ने महामारी से लड़ने से ज्यादा आंकड़े दबाने के लिए बहुत मेहनत की है।' अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों और मृतकों की संख्या आधिकारिक आंकड़े से कहीं अधिक है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।